प्राकृतिक खेती, जड़ी बूटी उत्पादन के लिए श्रद्धा सुमन की निवृत्ति संस्था जिला कांगड़ा तहसील शाहपुर में 2 दिवसीय मास्टर ट्रेनर के लिए नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड और आयुष मंत्रालय के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कांगड़ा जिले के 32 क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए। जिसमें SAHARA ने मेडिसिनल हर्ब्स में किए गए कार्य की कैसे स्टडी , विपणन प्रणाली एवं आयबद्धि , परंपरागत औषधीय पौधों और स्वस्थ में मेडिसिनल हर्ब्स का प्रयोग पर अपने अनुभव साझा किए,साथ में डॉ पद्म श्री नेक राम शर्मा जी ने प्राकृतिक खेती और प्रकृति ने हमें क्या दिया और हम प्रकृति के साथ क्या कर रहे है पर प्रतिभागियों को सोचने पर बाध्य किया।
